- 500 से अधिक कारीगर, दस्कार ले रहे हैं भाग
- हुनर हाट भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत मुहिम के थीम पर है आधरित
गोवा के पणजी में कैंपल स्थित कला केन्द्र में स्वदेशी कारीगरों और दस्तकारों के लिए 28 वें हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। इस हुनर हाट का आयोजन केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय 28 मार्च से 04 अप्रैल के बीच कर रहा है। गोवा के सीएम डॉ. प्रमोद सावंत ने 28 वें हुनर हाट का उदघाटन किया। हुनर हाट सरकार की स्वदेशी मुहीम को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह हुनर हाट सबका साथ सबका विश्वास के विचार को मजबूती दे रहा है। जरूरतमंद कारीगरों और दस्तकारों को आर्थिक सहायता भी हुनर हाट उपलब्ध करा रहा है। ये बातें गोवा के सीएम डॉ. प्रमोद सावंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि हुनर हाट न सिर्फ कारीगरों व दस्तकारों को प्रोत्साहित कर रहा है बल्कि यह गोवा के पर्यटन क्षेत्र में भी मददगार साबित हो रहा है। यह विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक विविधता को जानने समझने के लिए भी एक मंच उपलब्ध कराता है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नायक ने कहा कि हुनर हाट देश के कारीगरों और दस्तकारों को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है। यह प्रतिभाशाली युवा कारीगरों व दस्तकारो के लिए एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने संबोधन में कहा कि इस हुनर हाट में 30 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक कारीगर-दस्तकार भाग ले रहे हैं। इसमें भाग ले रहे कारीगरों व दस्तकार स्वनिर्मित स्वदेशी उत्पादों को बिक्री और प्रदर्शन के लिए लाए हैं जो समृद्ध भारत को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हुनर हाट का आयोजन देश के विभिन्न प्रदेशों में किया जाएगा। यह हुनर हाट ऐसे आयोजनों के माध्यम से रोजगार व रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है।
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य विनय तेंदुलकर, गोवा के पूर्व सीएम और निवर्तमान सांसद फ्रांसिस्को गोवा के उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर आदि भी उपस्थित थे ।
No comments:
Post a Comment