दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार के दिन केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं। इनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह, राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल है। वहीं, इस साल भी केंद्र सरकार ने भारत रत्न पुरस्कार के लिए किसी को चयनित नहीं किया है । जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद समेत सत्रह लोगों को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण के लिए केंद्र सरकार ने चयनित किया है । इस साल 107 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस साल 128 लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए चयनित किया है । केंद्र सरकार ने इनमें चार लोग को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री के लिए चयन किया है। वहीं, इस साल बिहार आचार्य चंदनाजी और शैलाब गुप्ता जी को पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। पद्मश्री के लिए चयनित आचार्य चंदनाजी को समाज कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए जबकि शैलाब गुप्ता जी को(मरणोपरांत) साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।